फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   On New Year's resolution for Citrkutdham Board roadways employees

मीठा बोलेंगे, आय बढ़ाएंगे, हादसे घटाएंगे

Fri, 02 Jan 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 02 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
On New Year's resolution for Citrkutdham Board roadways employees

नव वर्ष पर चित्रकूटधाम मंडल रोडवेज कर्मियों ने कुछ संकल्प लिये हैं। इन पर ईमानदारी से अमल हुआ तो परिवहन निगम और यात्रियों दोनों के लिए नया वर्ष सुखदाई बनेगा। मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक ने नव वर्ष की सुबह निगम कर्मचारियों को संकल्प दिलाया और बीते साल में उपलब्धियों पर उन्हें शाबासी भी दी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डिपो परिसर में आयोजित समारोह में मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक डीवी सिंह ने निगम कर्मियों को बताया कि बीते नवंबर में नौ करोड़ रुपये अधिक आमदनी अर्जित हुई है। यह पिछले वर्ष से काफी ज्यादा है। खर्च बढ़ने के बाद भी छह करोड़ रुपये ज्यादा आए हैं। घाटे में तीन करोड़ की कमी हुई है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक ने कर्मचारियों को शाबासी देते हुए नए वर्ष में कुछ और कर गुजरने का संकल्प दिलाया। इसमें कहा गया कि नए वर्ष में यात्रियों के साथ मृदु और उच्च कोटि का व्यवहार करेंगे। नए वर्ष 2015 को दुर्घटना शून्य और ब्रेक डाउन शून्य रखेंगे। बसों को साफ-सुथरा रखकर समय से संचालित करेंगे व अपने विभाग को और लाभ की स्थिति में पहुंचाएंगे। कम से कम 69 प्रतिशत लोड फैक्टर और 335 किलोमीटर प्रति बस प्रतिदिन की उपयोगिता प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


5.20 किलोमीटर का ईंधन औसत और 5000 किलोमीटर प्रति लीटर का टापिंग औसत हासिल करेंगे। किसी भी बस की औसत आमदनी 10 हजार रुपये प्रतिदिन से कम नहीं होगी। खर्च 6000 रुपये प्रति बस प्रतिदिन से अधिक नहीं करेंगे। डिपो को साफ सुथरा रखने में सहयोग देंगे।

रिटायर्ड रोडवेज कर्मियों को समारोह पूर्वक विदाई
बांदा। बृहस्पतिवार को यहां रोडवेज डिपो के वरिष्ठ लिपिक राशिद अली और परिचालक बीडी पाठक व वीएस गुप्ता सेवानिवृत्त हो गए। रोडवेज इंपलाइज यूनियन के कार्यक्रम में उन्हें फूलमाला पहनाकर विदाई दी गई।

क्षेत्रीय प्रबंधक डीवी सिंह ने कहा कि अच्छे कामों से ही आदमी याद किया जाता है। एआरएम महेश कुमार ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के कामों को सराहा। दोनों अधिकारियोें ने शाल भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को कर्मचारी संघ क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र यादव, यूनियन क्षेत्रीय मंत्री रविशंकर शर्मा, अध्यक्ष शंकरलाल सहित सुदामा प्रसाद कुशवाहा, रविशंकर शर्मा, मुबीनुस्समद, कमर हैदर, रमेशचंद्र गुप्ता, वीएन कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया।


संचालन यातायात अधीक्षक जयकरन प्रसाद द्वारा किया गया। अनिल निगम, हरिश्चंद्र कुशवाहा, ओपी गुप्ता, हरिशंकर त्रिवेदी, अतुल मयंक, रईस अली, आसिद अली, अरिमर्दन सिंह, भरतलाल, शफात अली, केके त्रिपाठी, रामकिशुन, वीर बहादुर, समी अहमद, श्रीपाल, अनिल कुुमार साहू, बीबी लाल तिवारी, वीएन सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed