{"_id":"e55540ddbe6954ac3569619548f91727","slug":"old-man-died-in-a-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर वृद्ध की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर वृद्ध की मौत, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने वृद्ध को रौंद दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। अन्य सड़क हादसों में तीन राहगीर घायल हो गए।
विज्ञापन
शहर के केवटरा निवासी फग्गू केवट (62) पुत्र जोधा गुरुवार को दोपहर अपने नाती आशीष पुत्र गनेश के साथ बाइक पर धनवन (ललौली, फतेहपुर) तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहा था। बांदा-चिल्ला मार्ग पर घूरा के पास फग्गू लघुशंका के लिए रुका। सड़क पार करते समय बांदा की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। चिल्ला थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, बल्दू पुरवा (अजयगढ़) निवासी रामबहादुर (35) पुत्र रामऔतार अपने पड़ोसी महेश (45) पुत्र प्यारेलाल के साथ गुरुवार को सुबह बाइक से करतल जा रहे थे। कनाय गांव के पास मवेशी से टकराकर दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ब्योंजा गांव निवासी सुशील (26) पुत्र विजय गुरुवार को दोपहर अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने बांदा आया था। वापस जाते समय सिमौनी गांव के पास बाइक फिसल जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
ट्रैक्टर से कुचलकर मौत
बालू भरे ट्रैक्टर से कुचलकर बालिका की मौत हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव निवासी लक्ष्मी (2) पुत्र तिज्जू गुरुवार को दोपहर दरवाजे पर खेल रही थी। केन नदी से बालू भरकर आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।