{"_id":"578fb97c4f1c1bd927c4b54b","slug":"now-the-cry-poor-quality-seeds","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घटिया बीज ने रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घटिया बीज ने रुलाया
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय बीज निगम की किट दिखाते प्रगतिशील किसान मोहम्मद लाल खां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। केंद्र सरकार के अधीनस्थ राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड द्वारा किसानों को दिए जा रहे बीज भी संदेह के घेरे में है। निगम की ओर से दी गई किट में घटिया और मिलावटी बीज पाए जा रहे हैं। यहां के प्रगतिशील किसान ने बीज के नमूने के साथ किसान दिवस में यह मुद्दा उठाया। साथ ही बीज की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
बुधवार को विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में जन्नत कृषि फार्म (बरईमानपुर) के संचालक प्रगतिशील किसान मोहम्मद लाल खां ने राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड की खुद खरीदी अरहर के बीज की किट पेश की। साथ ही उसके बीज दिखाए। लिखित शिकायती पत्र भी दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह बीज उन्होंने महुआ ब्लाक के सरकारी बीज भंडार से खरीदा है। बताया कि नरेंद्र-2 बीज घटिया और मिलावटी है। इसमें उपास, बहार और देशी प्रजातियों के बीज मिले हैं। बड़ी मात्रा में बीज टूटा-फूटा है। 190 रुपये किलो की दर से दिए गए बीज में अरहर की दूसरी प्रजातियों के बीज भी मिले हैं।
विज्ञापन
कंपनी ने टैग में इसकी अनुवांशिक शुद्धता का विवरण नहीं लिखा। बीज भंडार द्वारा दी गई रसीद भी अधूरी है। टैग में एनएससी लखनऊ की मुहर लगी है। किसान दिवस प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।