{"_id":"5ec56b488ebc3e902b0f7b5c","slug":"now-only-one-active-infected-in-banda-banda-news-knp5611711184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में अब मात्र एक सक्रिय संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में अब मात्र एक सक्रिय संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिले में कोरोना संक्रमित केसों पर फिलहाल अंकुश लग गया है। इतना ही नहीं पूर्व में मिले संक्रमित मरीजों की भी रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। मौजूदा स्थिति यह है कि जिले में अब मात्र एक सक्रिय संक्रमित (एक्टिव पॉजिटिव) मरीज शेष है। 20 संक्रमितों की निगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब ये अपने घरों में 14 दिन क्वारंटीन रहेंगे।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि 18 और 19 मई को 82 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें 47 सैंपल नरैनी सीएचसी के थे और 35 सैंपल बांदा जिला जेल के बंदियों के थे। उन्होंने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट में ये सभी निगेटिव पाए गए हैं। फिलहाल बांदा में कोई नया पॉजिटिव केस नहीं है।
उधर, संक्रमितों की संख्या में सुधार जारी है। बुधवार को तीन और संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव हो जाने पर मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब बांदा में संक्रमित सक्रिय मरीज की संख्या फिलहाल एक बची है। मेडिकल कालेज में शुरू से अब तक 203 मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा चुका है। इनमें 193 को छुट्टी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
पॉजिटिव केसों में चित्रकूट अव्वल
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। निगेटिव रिपोर्ट आने पर पॉजिटिव की संख्या घटती जा रही है। बुधवार को मंडल में कुल 10 सक्रिय संक्रमित शेष थे। इनमें सबसे ज्यादा 7 संक्रमित चित्रकूट जिले के हैं। हमीरपुर, महोबा और बांदा में एक-एक संक्रमित हैं। उधर, बुधवार (20 मई) को सीएमओ ने 11 और सैंपल जांच के लिए झांसी लैब भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।