{"_id":"5dc6fe098ebc3e5b3b72a511","slug":"now-online-registration-in-district-panchayat-banda-news-knp5248448101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत में भी अब आनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत में भी अब आनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अन्य विभागों की तरह अब जिला पंचायत में भी ठेकेदारों का पंजीकरण और नवीनीकरण ऑनलाइन किया जाएगा। इस व्यवस्था से पीडब्ल्यूूडी, सिंचाई समेत अन्य विभागों के पंजीकृत ठेकेदार भी जिला पंचायत में ऑनलाइन टेंडर डाल सकेंगे।
पंचायती राज विभाग की सचिव प्रीति शुक्ला ने सभी जिलाधिकारियों, जिला पंचायत अध्यक्षों व अपर मुख्य अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि जिला पंचायतों में मैन्युअल पंजीकरण व नवीनीकरण से ठेकेदारों व विभाग की सांठगांठ से जिला पंचायतों को प्रतिस्पर्धात्मक दरों का लाभ नहीं मिल पा रहा।
पंजीकरण व नवीनीकरण में तमाम अवरोध भी लगाए जा रहे हैं। सचिव ने कहा है कि प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए जिला पंचायतों में भी ठेकेदारों का पंजीकरण और नवीनीकरण ऑनलाइन किया जाए। एक माह के अंदर इसे लागू करने के आदेश दिए हैं।