Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Now life certificate will be made sitting at home

Banda News: अब घर बैठे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र

Wed, 12 Nov 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Now life certificate will be made sitting at home
फोटो - 18 पेंशनर का जीवन प्रमाण पत्र बनाकर दिखाते ब्रांच पोस्टमास्टर पवन कुमार। स्त्रोत : विभाग
विज्ञापन


बांदा। डाक विभाग में बुजुर्ग पेंशनरों को राहत देने के उद्देश्य से उनके घर पर ही जीवित प्रमाण पत्र बनाकर देने की पहल शुरू कर दी है। बस पेंशनर को अपने नजदीकी डाकघर से संपर्क करना होगा। पेंशनर को घर बैठे ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया जाएगा।

डाक अधीक्षक बांदा अरुण कुमार ने बताया कि विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक व पेंशनर्स कल्याण विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान अभियान शुरू किया है। इसमें चेहरा, फिंगरप्रिंट व बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से पेंशनर को यह सुविधा घर बैठे ही दी जा रही है। एक नवंबर से शुरू हो चुकी है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि विभाग की इस सेवा के लिए 70 रुपये शुल्क अदा करना होगा। यदि किसी को कोई जानकारी करनी है तो पोर्टल jeevanpramaan.gov.in से भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed