फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Now digital attendance of teachers

Banda News: शिक्षकों की अब डिजिटल हाजिरी

Sat, 06 Jul 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Now digital attendance of teachers
बांदा। शिक्षकों के आंदोलन की सुगबुगाहट के चलते शासन ने पिछले आदेश को रद्द कर सात दिन पहले से डिजिटल हाजिरी का आदेश जारी कर दिया है। आगमन और प्रस्थान की डिजिटल सूचना देने के आदेश के बाद मनमानी तरीके से स्कूल जाने आने वाले शिक्षकों में हलचल मच गई है। कई शिक्षकों को मोबाइल अथवा टैबलेट भी चलाना नहीं आता है।
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक वर्मा ने बेसिक शिक्षाधिकारियों को जारी आदेशों में कहा कि आठ जुलाई से परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की डिजिटल हाजरी के क्रम में आगमन व प्रस्थान की सूचना दी जाए। कहा कि एक अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय सुबह के होते है। लिहाजा आगमन 7:15 से 7:30 तक व प्रस्थान दोपहर 130 से 1.45 तक होगा।
विज्ञापन

पहली अक्टूबर से विद्यालयों का समय बदल जाता है। जो मार्च तक रहता है। शिक्षकों का आगमन सुबह 8:45 से 9 बजे तक व प्रस्थान दोपहर 3:15 से 3:30 बजे तक होगा। उपस्थिति दर्ज कराते समय प्रधानाध्यापक व शिक्षक विद्यालय में मौजूद रहेंगे। चेकिंग में वह विद्यालय में नहीं मिले तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले 15 जुलाई से डिजिटल हाजिरी के आदेश आए थे। शिक्षकों के आंदोलन करने की सुगबुगाहट के चलते सरकार ने 15 जुलाइे के आदेश को रद्द कर 8 जुलाई का आदेश जारी कर दिया है।



वर्जन-

शासन के आदेशों से सभी खंड शिक्षाधिकारियों को अवगत कराया दिया गया है। आठ जुलाई से डिजिटल हाजरी होगी। लापरवाही पर कार्रवाई होगी।-विपिन कुमार बीएसए।

आंदोलन की जल्द तय होगी रणनीति

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों की मूलभूत समस्याओं का जब तक निदान नहीं होता तब तक डिजिटल हाजिरी का विरोध जारी रहेगा। रविवार को प्रदेश स्तरीय बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।






आठ से 14 तक मनाएंगे काला दिवस

डिजिटल हाजिरी का कड़ा विरोध किया जाएगा। आठ से 14 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। इसके बाद जिला, तहसील व ब्लाक स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। -शैलेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed