{"_id":"628fc31053beac21ba6b882a","slug":"notice-to-three-bdos-and-seven-secretaries-banda-news-knp6990228153","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बीडीओ और सात सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बीडीओ और सात सचिवों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दैवी आपदा व कुष्ठ रोगियों के सत्यापन में लापरवाही बरतने पर तीन बीडीओ को जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने नोटिस जारी कर दो दिन में सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, नरैनी में समय से निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर सात सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। सटीक जवाब नहीं मिलने पर मई माह का वेतन रोकने के साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी पीएम व सीएम आवास योजना का लाभ दिलाए जाने के लिए जनपद के सभी खंड विकास अधिकारियों को दैवी आपदा व कुष्ठ रोगियों के सत्यापन के लिए सूची भेजी गई थी, लेकिन छह माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी बीडीओ नरैनी, तिंदवारी, जसपुरा ने सत्यापन सूची नहीं उपलब्ध कराई है। डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए दो दिन में स्पष्टीकरण देने व सत्यापन सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की दशा में मई माह का वेतन रोकने के साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शासन को लिखने की चेतावनी दी है।
इन्हें दिया गया नोटिस
नरैनी में खंड विकास अधिकारी प्रकाश प्रसाद ने प्रधानमंत्री आवासों को समय से पूर्ण न कराए जाने के चलते सात सचिवों अतुल कुमार, ध्यानचंद्र, प्रमोद कुमार, रमेश चंद्र, विंध्य वासिनी सिंह, विनय सिंह व संतोष कुमार को नोटिस दिया है।