{"_id":"5a45377e4f1c1bc5758bbbbb","slug":"notice-of-no-objection-resolution-against-banda-district-panchayat-chairperson","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस डीएम को सौंपते सदस्य। साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत और स्थानीय निकायों में भाजपा की भगवा फहराओ मुहिम में अब चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय बांदा भी शामिल हो गया है। यहां सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष निर्मला सिंह के विरुद्ध 16 सदस्यों ने भाजपा नेताओं की अगुवाई में डीएम के समक्ष पेश होकर सामूहिक हस्ताक्षरों से अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस दी है।
जिला पंचायत में 30 सदस्य हैं। सपा सरकार में हुए चुनाव में सपा की निर्मला सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं थीं। गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता महेंद्र सिंह वर्मा के साथ 16 सदस्यों ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह से मिलकर उन्हें अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस सौंपी। इसमें निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी, मनमानी, एफडीआर तोड़ कर मनमाने ढंग से व्यय, फर्नीचर का गोपनीय ढंग से ठेका, जिला निधि में पांच फीसदी कमीशन आदि के आरोप लगाए गए हैं।
नोटिस देने वाले सदस्यों में भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी की पत्नी सरिता द्विवेदी (वार्ड-18), सुधीर कुशवाहा (वार्ड-3), राजभवन उपाध्याय (वार्ड-21), अरविंद तिवारी (वार्ड-20), आशा वर्मा (वार्ड-26), सुखदेव प्रसाद वर्मा (वार्ड-8), विनीतिका (वार्ड-23), खैरुनिशां (वार्ड-24), राजेश शिवहरे (वार्ड-30), असलम खां (वार्ड-22), आराधना (वार्ड-27), नीलम देवी (वार्ड-19), अंजना सिंह (वार्ड-17), गीता सिंह (वार्ड-9), मीना भारती (वार्ड-5) और रामबाबू निषाद (वार्ड-4) शामिल हैं। नोटिस देने के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश नाथ दीक्षित, पूर्व महामंत्री रामसुफल सिंह सहित विवेक गुप्ता आदि शामिल थे। गौरतलब है कि इसके पूर्व भाजपा नेताओं ने अगुवाई करके जसपुरा ब्लाक की सपाई ब्लाक प्रमुख सादिका खातून को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए पद से हटवा दिया। बबेरू और कमासिन ब्लाकों में भी सुगबुगाहट जारी है।