फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Not just on June 21, now yoga will be done everyday

सिर्फ 21 जून को नहीं, अब रोज होगा योग

Sat, 01 Feb 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Not just on June 21, now yoga will be done everyday
नरैनी के नहरी गांव में सामूहिक योगाभ्यास शिविर को संबोधित करते डीएम हीरा लाल। - फोटो : BANDA
नरैनी। नौहाई गांव में शनिवार की सुबह योग की धूम रही। सर्दीली हवाओं के बीच गांव के बूढ़ों से लेकर जवान और बच्चे तक एक साथ योग करते नजर आए। इनका हौसला बढ़ाने डीएम हीरालाल खुद मौजूद रहे और योग भी किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 21 जून को ही योग दिवस मनाया जाता है, लेकिन अब बांदा में वर्ष के 365 दिनों में योगाभ्यास और शिविर चल रहे हैं। ग्रामीणों से कहा कि योग अपना लें तो दवा की जरूरत नहीं पड़ेगी। रोजाना तड़के 4 बजे उठें और योग करें। सही आहार-विहार लें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग टीम पूरे जनपद में योग की ट्रेनिंग और प्रेरणा दे रही है। योगाचार्य रमेश सिंह राजपूत ने विभिन्न योगाभ्यास कराए। विश्व योग ट्रस्ट के रमेशचंद्र सिंह ने कहा कि नौहाई गांव के किसान इंटर कालेज की स्थापना चंद्रभान आजाद ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम को गांव की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया। कालेज प्रबंधक प्रद्युम्न नरेश आजाद ने ग्रामीणों को पौध वितरित किए। एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। बीडीओ महुआ सहित प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा, योगमित्र तिलकराज, अवधेश, राजेश चौधरी, रमेश राजपूत आदि शामिल रहे। शिविर में गुड़-चना का जलपान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed