फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Not exploit the movement halted

किसानों का शोषण न रुका तो आंदोलन

Tue, 03 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 03 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Not exploit the movement halted
विधायक दलजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। कांग्रेस विधायक दलजीत सिंह ने मुख्यमंत्री और मंडलायुक्त समेत अन्य अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में अपने निर्वाचन क्षेत्र की पैलानी तहसील में पूर्व एसडीएम व तहसीलदार द्वारा ओला और सूखा पीड़ित किसानों के साथ की गई अनियमितताओं का आरोप लगाया है। जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि ऐसा नहीं हुआ तो वह क्षेत्रीय किसानों के साथ आंदोलन छेडेे़ंगे।

विज्ञापन

विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि किसानों की उन्हें भारी संख्या में शिकायतें मिल रही हैं।

इसमेें चौतरफा आरोप लग रहे हैं कि राहत राशि का पैसा लेखपालों से मिलीभगत से बांटा गया है। ज्यादातर पीड़ित किसानों को यह सरकारी मदद नहीं मिली। विधायक ने कहा है कि उन्होेंने इसकी शिकायत अधिकारियों से की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अभी भी अनियमितताओं का सिलसिला जारी है। आरोप लगाया कि पैलानी एसडीएम एक पार्टी विशेष के प्रत्याशी व पति के साथ गांव-गांव जाकर प्रचार प्रसार करवा रहे हैं। विधायक ने शासनादेश का हवाला देकर कहा कि कोई भी राहत राशि बांटे जाने पर क्षेत्रीय विधायक को सूचित किया जाना चाहिए। उसी की मौजूदगी में वितरण होना चाहिए। लेकिन पैलानी तहसील में इस शासनादेश का खुला उल्लंघन हो रहा है। आरोप लगाया कि एसडीएम के संरक्षण में अवैध खनन हो रहा है। यह जानकारी विधायक के मीडिया प्रभारी केशव पाल ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed