{"_id":"60d4c8618ebc3e2ee70ea717","slug":"nomination-for-district-panchayat-president-tomorrow-banda-news-knp636237938","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन कल
विज्ञापन
nomination for district panchayat president tomorrow
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 26 जून (शनिवार) को होगा। मतदान व मतगणना तीन जुलाई को होगी। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों व समर्थकों को चार बैरियरों से होकर गुजरना पडे़गा।
बैरियर लगाने का काम शुरू हो गया है। यह जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दी गई। सफाई व्यवस्था पालिका देखेगी। शांति व्यवस्था के लिए पांच मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन से लेकर मतदान व मतगणना का काम उनके कोर्ट में होगी। चुनाव के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नामित किए हैं।
अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) एमपी सिंह कलक्ट्रेट परिसर में शांति व्यवस्था, एसडीएम सुधीर कुमार जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष और डिप्टी कलक्टर सुरजीत सिंह पुलिस अधीक्षक मुख्य गेट के नजदीक बैरियर पर, डिप्टी कलक्टर अवधेश निगम सूचना कार्यालय के समीप गेट में स्थापित बैरियर पर, उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला हार्पर क्लब मोड़ पर स्थापित बैरियर में शांति व्यवस्था देखेंगे।
विज्ञापन
नामांकन स्थल पर उम्मीदवार व प्रस्तावक के अतिरिक्त कोई प्रवेश नहीं करेगा। प्रत्येक बैरियर पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त भारी सुरक्षा बल लगाया जाएगा। समर्थकों को बैरियर पर रोक दिया जाएगा। नारेबाजी आदि पर प्रतिबंध रहेगा। शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा व सपा ने घोषित किए प्रत्याशी
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और सपा ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। दोनों ही प्रत्याशियों ने बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र खरीदे। भाजपा ने वार्ड छह (बबेरू तृतीय) से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए सुनील पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है। वह कृषक परिवार से हैं और बबेरू क्षेत्र के अरथरा गांव के रहने वाले हैं।
उधर, सपा ने वार्ड दो (कमासिन द्वितीय) से चुनाव जीतीं रजनी यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों प्रत्याशियों ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग जत्थों में पहुंचकर पार्टी नेताओं संग नामांकन पत्र खरीदे। भाजपा प्रत्याशी संग जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर तथा दीपक सिंह गौर आदि थे। 26 जून तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल होंगे। उसी दिन जांच होगी। 29 को नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान व मतगणना तीन जुलाई को होगी। (संवाद)