फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nodal officer got everything right

नोडल अफसर को सबकुछ मिला दुरुस्त

Thu, 30 Jul 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer got everything right
Nodal officer got everything right - फोटो : BANDA
बांदा। बैठक से लेकर निरीक्षण तक निर्देशों के साथ प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव और जिले के नोडल अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव का एक दिवसीय भ्रमण/निरीक्षण निपट गया। लगभग सब कुछ उन्हें दुरुस्त मिला।
विज्ञापन

प्रदेश के प्रमुख सचिव (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) ने गुरुवार को सुबह सर्किट हाउस में कोविड-19 सहित विकास कार्यों की बैठक में समीक्षा की। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई के निर्देश दिए। कोरोना संक्रमण से बचाव ड्यूटी में लगे कर्मियों को प्रिवेंटिव रूप में दवाएं देने को कहा।
विज्ञापन

सीएमओ को निर्देश दिए कि ओपीडी सेवाएं लगातार संचालित रखी जाएं। मरीजों को अस्पताल से ही दवा मिले। कोरोना संक्रमित मिलने पर वहां कांट्रेक्ट ट्रेसिंग का काम सर्वोच्च प्राथमिकता से हो। सभी सरकारी कार्यालयों में सैनिटाइजेशन रोज कराया जाए। नई पेयजल योजनाओं का काम शीघ्र शुरू कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद प्रमुख सचिव ने विकास भवन में चल रहे एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्हें सब कुछ ठीक मिला। यहां एनआरएलएम द्वारा चलाई जा रही कैंटीन भी देखी। प्रमुख सचिव ने अतर्रा में नरैनी रोड पर स्थित कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। यहां के बाद वह तुर्रा (बदौसा) गए और प्राकृतिक जलकुंड देखा। यहां पौधरोपण भी किया।
डीएम अमित सिंह बंसल ने प्रमुख सचिव को बताया कि जिले में अब तक 16,398 लोगों के टेस्ट कराए जा चुके हैं। 35 हॉटस्पॉट हैं। सबसे ज्यादा बांदा और अतर्रा में हैं। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर सर्विलांस कार्य कराया गया है।
यह भी बताया कि टेस्टिंग लैब का काम शुरू करा दिया गया है। यह भी बताया कि सभी सरकारी कार्यालय व प्राइवेट अस्पतालों, थानों, निकायों आदि में कोविड हेल्प डेस्क चालू कर दी गई है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, सीएमओ डा.संतोष कुमार, एनआरएलएम उपायुक्त करुणा करन पांडेय, मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव, सीएमएस डा. एसएन मिश्रा, उप सूचना निदेशक भूपेंद्र सिंह यादव, डीएफओ संजय अग्रवाल, डीपीआरओ संजय यादव, डीआईओएस विनोद सिंह इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed