{"_id":"5fecc2348ebc3e3d93034e17","slug":"no-vehicle-no-parking-unbridled-traffic-in-the-city-banda-news-knp6030880121","type":"story","status":"publish","title_hn":"न वाहन, न पार्किंग, शहर में ट्रैफिक बेलगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न वाहन, न पार्किंग, शहर में ट्रैफिक बेलगाम
विज्ञापन
No vehicle, no parking, unbridled traffic in the city
- फोटो : BANDA
बांदा। शहर में बुरी तरह चरमरा गई ट्रैफिक व्यवस्था और दिनभर लग रहे जाम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। महत्वपूर्ण सड़कों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यातायात और बाधित हो रहा है। बुधवार को उद्योग व्यापार मंडल बांदा ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह को सौंपते हुए वाहन रूट और पार्किंग व्यवस्था की मांग की।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि बाकरगंज चौराहा, रामलीला, न्यू मार्केट, सब्जी मंडी, छावनी रोड, छोटी बाजार, कोतवाली रोड, बैंक ऑफ बड़ौदा, महेश्वरी देवी चौक में पार्किंग व्यवस्था नहीं है। कहा कि राइफल क्लब, अमर टाकीज पार्क के बगल में और जीजीआईसी बाउंड्री के चारों तरफ पार्किंग के लिए जगह देखी जा चुकी है लेकिन व्यवस्था नहीं हुई। वाहन रूट और पार्किंग तय होने के बाद भी इस पर अमल नहीं हुआ।
इसे जल्द लागू किया जाए। इससे प्रशासन के प्रति अच्छा संदेश जाएगा। ज्ञापन देने वालों में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता अनशनकारी सहित शिवपूजन गुप्ता, योगेंद्र प्रताप सिंह, सुशील गुप्ता, मनोज ओमर, राकेशछ साहू, सुनील सोनी, महेश प्रसाद, नईम, सत्येंद्र इत्यादि शामिल रहे।