{"_id":"63fa4e2d9b39d3abf1091323","slug":"nine-people-including-laborers-were-injured-in-separate-accidents-banda-news-c-12-1-96933-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अलग-अलग हादसों में मजदूर समेत नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अलग-अलग हादसों में मजदूर समेत नौ लोग घायल
विज्ञापन
अतर्रा। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए हादसे में मजदूर समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इसमें से मजदूर समेत कुछ लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के बरेहंडा गांव निवासी रामजी (40) शुक्रवार देर शाम कस्बे से मजदूरी करके साइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में बिसंडा रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। वह फाटक के नीचे से निकल कर साइकिल समेत ट्रैक पार करने लगा। इससे मालगाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी में र्भी कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर, कस्बे के बिसंडा रोड निवासी जतिन (22) सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। इसी तरह दिखितवारा निवासी अखिलेश (19) साथी सुजीत (18) के साथ बाइक समेत गिरकर घायल हो गए। थाना बदौसा के ग्राम बनई गौतमपुर निवासी विपिन (18) पुत्र छोटेलाल अपने एक अन्य साथी के साथ वाहन की टक्कर से घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर, जसपुरा थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा निवासी रामप्यारी (65) खेतों की तरफ शौच के लिए जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से उस पर सवार फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी सूरजपाल (39), विनोद (35) भी घायल हो गए। सीएचसी से रामप्यारी को कानपुर व अन्य दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।