{"_id":"c05484c74566c77483477cd22627b967","slug":"nine-injured-in-different-road-accidents-the-woman-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में नौ घायल, महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में नौ घायल, महिला ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए। उधर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मटौंध थाना क्षेत्र के घोरहा थोक निवासी शकुतंला (32) पत्नी चुनूबद्दा को चार दिन पूर्व पुलिस ने घायल अवस्था में भर्ती कराया था। शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। पति के मुताबिक शकुंतला ने छह माह पूर्व बच्ची को जन्म दिया था। तब से दिमागी संतुलन भी ठीक नहीं था। 15 दिन से वह बच्ची को लेकर लापता थी। बच्ची का पता नहीं है।
उधर, खोही (गिरवां) निवासी ब्रजेश (40), उसकी पत्नी ललिता (36) और 8 वर्षीय पुत्र अर्जुन एक ही बाइक पर शनिवार की शाम गांव से महोबा जाते समय दूसरी बाइक की टक्कर से घायल हो गए।
विज्ञापन
इसी क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव निवासी अमोल सिंह (18) व उसका चचेरा भाई मूलंचद शनिवार की रात बाइक पर गांव जाते समय बड़ोखर गांव के नजदीक ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया। कनवारा गांव निवासी संग्राम सिंह (22) खेत जाते समय शनिवार की शाम अपने ही ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन
उधर, ग्राम अरकी (राजापुर) निवासी अश्वनी (45) और संजय (30) बाइक पर मरका जाते समय शनिवार की शाम गिरकर घायल हो गए। बिसंडा निवासी विनोद सिंह (45) बाइक से घर जाते गिरकर घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।