फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Newlywed's body found hanging, accused of murder

Banda Suicide: नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

Tue, 08 Nov 2022 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Newlywed's body found hanging, accused of murder
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

बांदा जिले में विवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी। ससुरालवालों ने आत्महत्या की वजह पता होने से इंकार किया है। वहीं, मृतका की मां ने ससुरालवालों पर रुपयों की मांग पूरी नहीं होने के चलते बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के पड़ोहरा निवासी रोशनी (20) पत्नी दीनदयाल निषाद का शव सोमवार रात घर की कोठरी में धन्नी में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। देर शाम ससुर गंगा पहुंचा प्रसाद जब घर पहुंचे तब शव लटका देखा तो ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ससुरालवालों ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में रोशनी के आत्महत्या करने की बात कही है पर वजह पता होने से इंकार किया है। बताया कि छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसका मायका बेंदा में है। बेंदा निवासी मृतका की मां रोशनी ने एक लाख रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों पर बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष पैलानी नंदराम प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आत्महत्या का कारण पता चलेगा। मायके पक्ष ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी बोली थी, एक लाख दे दो नहीं तो मार डालेंगे
मृतका रोशनी की मां निर्मला पत्नी स्व. शिवबरन निवासी बेंदा थाना तिंदवारी ने बताया कि बेटी रोशनी की शादी 14 जून 2022 को दीनदयाल से की थी। शादी के बाद से ही दामाद बेटी से एक लाख लाने का दबाव डालने लगा था। मांग पूरी न करने पर उसे मारता पीटता था। घटना के दिन भी रोशनी ने उससे मोबाइल फोन पर बात की। कहा कि एक लाख रुपये दे दो। नहीं तो यह लोग मुझे मार डालेंगे। उसके बाद उन्हें सूचना दी गई कि उसकी पुत्री ने फंदा लगा लिया है। जबकि घटना के समय ससुर व सास घर पर ही थे। नायब तहसीलदार कमलेश कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed