फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   new memu train in banda

चित्रकूटधाम मंडल में मेमू ट्रेन चलाने की तैयारी

Sun, 02 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
new memu train in banda
रेलवे स्टेशन में खड़ी पैसेंजर ट्रेन। - फोटो : BANDA
बांदा में महानगरों की तर्ज पर बुंदेलखंड के चित्रकूटधाम मंडल के यात्रियों को भी मेमू ट्रेन की सुविधा मिल सकती है। उत्तर मध्य रेलवे ने इसकी संभावना बताई है। साथ ही तुलसी एक्सप्रेस दो दिन से बढ़ाकर चार दिन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के रेलवे स्टेशनों बांदा, अतर्रा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर आदि से रोजाना पैसेंजर ट्रेनाें में यात्रा करने वालों की संख्या लगभग 15000 हैं। इनमें बड़ी संख्या में दैनिक यात्री है। मंडल मुख्यालय बांदा से रोजाना तमाम कर्मचारी अतर्रा, चित्रकूट, हमीरपुर व महोबा आते जाते हैं। इनकी संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

ऐसे में अब यहां भी महानगरों की तर्ज पर मेमू गाड़ियों के चलाने की मांग की जानी लगी है। आरटीआई कार्यकर्ता कुलदीप शुक्ला द्वारा मांगी गई सूचना में उत्तर मध्य रेलवे उप मुख्य परिचालन प्रबंधक ने बताया है कि कानपुर के कूपरगंज में उत्तर मध्य रेलवे का मेमू कार शेड बनने के बाद कानपुर-बांदा-मानिकपुर-झांसी रेल मार्ग पर मेमू गाड़ियां चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालन प्रबंधन ने यह भी सूचना दी है कि यहां चल रही तुलसी एक्सप्रेस को हफ्ते में दो दिन से बढ़ाकर चार दिन किए जाने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। यह भी बताया है कि इलाहाबाद-मथुरा विशेष गाड़ी का संचालन वाया मानिकपुर-झांसी से किया जा रहा है। गौरतलब है कि यह सुपर फास्ट ट्रेन वीरांगना के नाम से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed