फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Neighbor sexually assaults girl playing in a parked e-rickshaw, arrested

Banda News: खड़े ई-रिक्शे में खेल रही बालिका के साथ पड़ोसी ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

Thu, 19 Feb 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 19 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Neighbor sexually assaults girl playing in a parked e-rickshaw, arrested
फोटो- 09 आरोपी का घर घेरे खड़ी पुलिस। संवाद
बांदा। घर के बाहर खड़े ई-रिक्शे में खेल रही छह वर्षीय बालिका के साथ पड़ोसी विवाहित युवक ने अश्लील हरकत की। बालिका ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। परिजनों और पड़ोसियों ने आरोपी का मकान घेर लिया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर तकरीबन तीन घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पिता की तहरीर पर यौन उत्पीड़न व पाक्सो में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की छह वर्षीय बेटी घर के बाहर खड़े ई- रिक्शे में हमउम्र बच्चों के साथ रात में खेल रही थी। तभी पड़ोसी विवाहित युवक वहां पहुंचा और बालिका के साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसे घर के अंदर ले जाने लगा तभी बालिका विरोध किया और उससे छूटकर अपनी मां के पास पहुंची और पड़ोसी की हरकत बयां की। इस पर परिजनों और पड़ोसियों ने आरोपी का मकान घेर लिया। पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

देर रात सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक फोर्स समेत मौके पर पहुंच गईं। इस पर आरोपी अपने घर की छत से कूदकर भागा, पुलिस ने उसे घेरा तो तकरीबन तीन घंटे की मशक्कत सके बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोतवाली में बालिका के पिता की तहरीर पर यौन उत्पीड़न व पाक्सो की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि सजातीय युवक ने बालिका के साथ यौन दुर्व्यहार किया था, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा है। पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed