फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nehru was architect of modern India

आधुनिक भारत के निर्माता थे नेहरू

Sat, 28 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 28 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Nehru was architect of modern India
नेहरू के चित्र पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने एकता अखंडता की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उन्हें आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में याद किया जाएगा। पूर्व विधायक रामेश्वर भाई ने पंडित नेहरू की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि समृद्ध व सशक्त भारत पंडित नेहरू की देन है।
विज्ञापन


प्रांतीय संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद उमर दुर्रानी, शिवबली सिंह, बी लाल, कुतैबा जमां, हरीकृष्ण वर्मा, शैलेंद्र सिंह, रामऔतार, जयकिशोर, पद्मपाणि, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, प्रशांत समुद्रे, जावेद खां, शब्बीर सौदागार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अलीगंज स्थित कैंप कार्यालय पर कांग्रेसियों ने गोष्ठी में पंडित नेहरू को याद किया। नगर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्त व प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित ने कहा कि पंडित नेहरू ने जिस अखंड और सपनों के भारत की कल्पना की थी, उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे।


महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान समेत श्याम मोहन वर्मा, अशोक सिंह चौहान, कालीचरण निगम, अमित तिवारी, छेदीलाल धुरिया, नरेंद्र अग्रवाल, केपी सेन, तोताराम, लीला सोनी, गीता रानी, अल्तमश खां, रानी देवी आदि ने श्रद्धांजलि दी। उधर, वसुधैव कुटुंबकम सचिव पद्मपाणि अवस्थी ने पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न बताते हुए कहा कि उन्होंने विश्व को मानवता और समाजवाद का संदेश दिया। वे पूरे विश्व के राजनेता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed