{"_id":"6754908adea708d5ef0968e3","slug":"nawab-tank-will-be-developed-with-ten-crore-rupees-banda-news-c-212-1-bnd1005-119094-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ऐतिहासिक नवाब टैंक का दस करोड़ से होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ऐतिहासिक नवाब टैंक का दस करोड़ से होगा विकास
विज्ञापन
बांदा। शहर के ऐतिहासिक नवाब टैंक की अब सूरत बदल जाएगी। पर्यटन स्थल घोषित होने के बाद अब इसे पर्यटकों के लिए विकसित किया जाएगा। पर्यटन विभाग यहां संगीतमय फव्वारा लगवाएगा। इसके अलावा पाथवे सहित अन्य सुविधाएं भी मुहैया होंगी। इसके लिए सिंचाई विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया चल रही इसके बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। मंडल मुख्यालय को शहर में एक बेहतरीन स्थल मिलेगा, जहां मनोरंजन कर सकेंगे।
शासन ने भूरागढ़ दुर्ग सहित दस स्थानों को पर्यटन स्थल घोषित किया है। यहां पर्यटकों के विकास की कवायद चल रही है। इनमें ऐतिहासिक नवाब टैंक भी शामिल है। नवाब टैंक का निर्माण 18वीं सदी में यहां के नवाब अली बहादुर ने कराया था। करीब दस हेक्टेयर में फैले इस तालाब (नवाब टैंक) से बारादरी तक करीब चार किलोमीटर सुरंग भी है। यह अनुपयोगी होने से इस समय बंद है।
वर्ष 2009 में बसपा शासन काल में मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने नवाब टैंक का करीब डेढ़ करोड़ से विकास कराया था, लेकिन मरम्मत व देखरेख के अभाव में यहां की सीढि़यां, सीटें व चबूतरे आदि ध्वस्त हो रहे हैं। नवाब टैंक के बगल ही ऑक्सीजन पार्क विकसित किया गया है। अब पर्यटन विभाग ने इसे दस करोड़ की लागत से विकसित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पर्यटन अधिकारी के मुताबिक नवाब टैंक में म्यूजिकल फाउंटेन लगाया जाना है। इसमें करीब 50 फव्वारे लगेंगे। कई रंगों की लाइटें लगेंगी। म्यूजिकल फाउंटेन के जरिए जनपदवासी अपने यहां के चंदेलकालीन राजाओं व वीरता के इतिहास को भी सुन सकेंगे। म्यूजिकल फाउंटेन लगाने की तैयारी पिछले वर्ष से चल रही है। सिंचाई विभाग के आधीन नवाब टैंक के लिए अभी एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) को लेकर मामला अटका है।
ऐसे होगा फव्वारा
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि म्यूजिकल फाउंटेन एक विशेष प्रकार का फव्वारा है, जो सुंदर और आकर्षक प्रदर्शन करके एक विशेष स्थान की सुंदरता को बढ़ाता है। वे संगीत की ताल पर पानी बहाते हैं। संगीत के साथ पानी बहता है, जो आश्चर्यजनक और सुंदर दिखता है। फाउंटेन में पानी के पंप और म्यूजिक स्पीकर होते हैं, जहां पानी बहने के साथ संगीत आता है।
शहरवासियों के लिए तोहफा
शहर की आबादी करीब दो लाख है। यहां विशेष पार्क व स्थल नहीं हैं, जहां लोग सुकून के साथ परिवार संग समय बिता सकें। ऑक्सीजन पार्क व अवस्थी पार्क तो हैं, पर यहां उस तरह की व्यवस्थाएं नहीं है। नवाब टैंक में सुविधाएं विकसित होने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और शहर की रौनक में भी इजाफा होगा।
-नवाब टैंक पर्यटन स्थल है। यहां दस करोड़ से म्यूजिकल फाउंटेन सहित अन्य कार्य कराए जाने है। इसके लिए सिंचाई विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। -अनुपम श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, चित्रकूटधाम मंडल।

नाले के निर्माण कार्य के कारण किराना मंडी में दुकानों के आगे गलियों में हुआ जलभराव। संवाद