{"_id":"5dfd0e518ebc3e87a511a0c0","slug":"national-seminar-for-bundelkhand-development-next-month-banda-news-knp533465029","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड विकास को अगले माह राष्ट्रीय सेमिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड विकास को अगले माह राष्ट्रीय सेमिनार
विज्ञापन
बांदा। नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड विकास बोर्ड मिलकर 9 से 11 जनवरी तक तीन दिवसीय सेमिनार यहां कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित करेंगे। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा किया जाएगा।
शुक्रवार को मयूर भवन सभागार में इस बारे में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त शरद कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सेमिनार की तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने बताया कि यह सेमिनार राष्ट्रीय स्तर का होगा। देश और विदेश के विद्वान तथा वैज्ञानिक शामिल होंगे।
सेमिनार में प्राइमरी, मैन्यूफैक्चरिंग, सोशल, वाटर सेक्टर और सर्विस सेक्टर के सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन विषयों के विशेषज्ञ कार्य योजना प्रस्तुत कर मंथन करेंगे। बुंदेलखंड की समस्याएं और उनके समाधान पर चर्चा होगी। सेमिनार में केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारी भी शरीक होंगे। आयुक्त ने इन सभी के ठहरने आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में डीएम हीरा लाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर का यह सेमिनार बांदा के लिए सौभाग्य की बात है। इससे बुंदेलखंड के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से इसकी व्यवस्था के लिए सक्रिय सहयोग करने को कहा। कहा कि व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की चूक न हो। जिन अधिकारियों को जिस काम के लिए नामित किया गया है उसे पूरी जिम्मेदारी से समय से पूरा करें।
बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त लालजी यादव, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी सहित पावर कार्पोरेशन, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव सहित मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।