फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nasimuddin are recorded on trial

नसीमुद्दीन पर दर्ज हाें मुकदमे

Sat, 23 Jul 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 23 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Nasimuddin are recorded on trial
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। भाजपाइयों ने शनिवार को बसपा के विरुद्ध प्रदर्शन किया। इनके निशाने पर मुख्य रूप से बसपा के राष्ट्र्रीय महासचिव और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी रहे। राज्यपाल को ज्ञापन देकर उन्हें गिरफ्तार करने और नेता प्रतिपक्ष से हटाने की मांग की। साथ ही पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के परिजनों के लिए सुरक्षा भी मांगी।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं का जुलूस पीलीकोठी स्थित पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुआ। कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि बसपा ने नारी का अपमान किया। बेटी के लिए अपशब्द प्रयोग किए। पूरी घटना बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी की अगुवाई में हुई।
विज्ञापन


मांग की कि पूरी रिकार्डिंग की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाए। नसीमुद्दीन को नेता प्रतिपक्ष से हटाकर उनकी सदस्यता खत्म कर गिरफ्तारी की जाए। पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के परिजनों को सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ल, संतोष कुमार गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव सहित बलराम सिंह कछवाह, विजय विक्रम सिंह, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह व किरन वर्मा, जागृति वर्मा, प्रभा गुप्ता, रीता गुप्ता, अजित गुप्ता, मुदित कुमार शर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, सूर्यपाल सिंह चौधरी, सौरभ गुप्ता, आनंद स्वरूप द्विवेदी, रामसुफल सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, आरती सोनी, रामलखन सिंह राजपूत भी शामिल रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed