फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   namakan patrao ki bikri aaj se

ब्लाकों में नामांकन पत्रों की बिक्री आज से

Fri, 26 Mar 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
namakan patrao ki bikri aaj se
बांदा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी करते ही शुक्रवार से ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। जिले में चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना दो मई को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम आनंद कुमार सिंह ने निर्वाचन तिथियां घोषित कर दीं। उधर, प्रत्याशियों द्वारा खर्च की जाने वाली धनराशि पर कमेटी नजर रखेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए जिला स्तरीय कमेटी और ग्राम प्रधान प्रत्याशियों के लिए तहसील स्तर पर कमेटी गठित की है। जिला स्तरीय कमेटी में खुद डीएम अध्यक्ष, जबकि तहसील स्तरीय कमेटियों में एसडीएम को अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने 27 मार्च से सभी ब्लाकों में नामांकन पत्रों की बिक्री के निर्देश दिए हैं। कहा कि प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत व सदस्य क्षेत्र पंचायत के नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन पत्र दाखिल करने व उनकी जांच, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन आदि कार्य संबंधित विकास खंड कार्यालयों में होंगे। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन पत्र जमा करने व जांच, नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन आदि जिला पंचायत मुख्यालय में होगा। प्रधानों, सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मतों की गणना व परिणाम की घोषणा संबंधित विकास खंडों में निर्धारित मतगणना स्थल पर की जाएगी। जिला पंचायत सदस्यों के मतों की गणना विकास खंड अंतर्गत मतगणना स्थल पर होगी, लेकिन परिणाम की घोषणा जिला पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, प्रत्याशियों के खर्च पर निगाह रखने को बनाई गई जिला स्तरीय कमेटी में सदस्य सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा व मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू हैं। कमेटी जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के प्रत्याशियों के खर्च का हिसाब रखेगी। तहसीलवार बनाई गई कमेटी में बांदा तहसील में एसडीएम सुधीर कुमार की अध्यक्षता में तहसीलदार अवधेश निगम, संभागीय लेखाधिकारी (खाद्य) चित्रकूटधाम मंडल इंद्रभान सिंह को सदस्य बनाया गया है। अतर्रा में एसडीएम सौरभ शुक्ला और तहसीलदार विजय प्रताप सिंह व वित्तीय परामर्श दाता वित्त एवं लेखाधिकारी (जिला पंचायत), बबेरू में एसडीएम महेंद्र प्रताप और तहसीलदार विपिन कुमार व वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) प्रवीण कुमार तिवारी, पैलानी में एसडीएम रामकुमार और तहसीलदार पुष्पक व वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) अभिषेक कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरैनी में एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव और तहसीलदार सुशील कुमार सिंह व खंडीय लेखाधिकारी (कार्यालय अधिशासी अभियंता, नलकूप खंड) सुगंध मिश्रा को क्रमश: अध्यक्ष व सदस्य बनाया गया है। यह सभी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के प्रत्याशियों के खर्च लेखा रजिस्टर का परीक्षण करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल करने की तिथि से निर्वाचन घोषणा तक प्रतिदिन कई मदों में जो भी खर्च किया जाएगा उसका लेखा-जोखा तैयार करना होगा। चुनाव से संबंधित खर्च करने के लिए प्रत्याशी द्वारा अलग से खाता खोला जाएगा। खाता की सूचना रिटर्निंग आफीसर/जनपद स्तरीय कमेटी को दी जाएगी। निर्वाचन में खर्च की कार्रवाई खाता से की जाएगी।

पंचायत चुनाव निर्वाचन प्रक्रिया व समय---
नामांकन : 17 व 18 अप्रैल। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक।
नामांकन पत्रों की जांच : 19 व 20 अप्रैल। सुबह 8 से कार्य समाप्ति तक।
नाम वापसी : 21 अप्रैल। सुबह 8 से अपराह्न 3 बजे तक।
चुनाव चिन्ह आवंटन : 21 अप्रैल। अपराह्न तीन से कार्य समाप्ति तक।
मतदान : 29 अप्रैल (गुरुवार)। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक।
मतगणना : दो मई। सुबह 8 से मतगणना पूरी होने तक।
12.11 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार
जिले के 12 लाख 11 हजार 316 मतदाता गांव की सरकार चुनेंगे। जिला पंचायत सदस्य के 30, प्रधान के 469 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 750 पदों के लिए चुनाव होना है। डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के 2047 मतदेय स्थलों में वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी विकास खंडों में चस्पा की गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) विकास खंड कार्यालयों में उपस्थित रहकर शनिवार से नामांकन पत्रों की बिक्री कराएंगे।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed