फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   My wife refuses to marry the groom disabled

विकलांग दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Mon, 06 Mar 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 06 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
My wife refuses to marry the groom disabled
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विकलांग दूल्हा देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर वर-वधू पक्ष के बीच जमकर तीखी झड़पें र्हुइं। मामला मारपीट तक पहुंच गया। लाइसेंसी बंदूकों से लैस वधू पक्ष के युवकों ने बारातियों को बंधक बना लिया। उनके मोबाइल भी छीन लिए। अंतत: दूल्हे के छोटे भाई से विवाह रचाने के बाद मामला निपटा।

विज्ञापन


सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पथरा पालदेव निवासी राजेश द्विवेदी की पुत्री दीपिका की बारात सतना (मध्य प्रदेश) जिले के मेहुती गांव से रविवार को आई थी। वधू पक्ष ने बारातियों की जमकर खातिरदारी की। हंसी-खुशी माहौल में बैंडबाजे के साथ बारात दरवाजे पर पहुंच गई। द्वारचार और जयमाल की रस्में पूरी की गईं। आधी रात के बाद दूल्हा आलोक पांडेय पुत्र शंकरदीन और दुल्हन मंडप के नीचे वैवाहिक रस्मों को पूरा करने पहुंचे। पूजा के दौरान दूल्हे के हाथ के उंगलियां नहीं खुलीं। इस पर दूल्हन खड़ी हो गई और दूल्हे को विकलांग बताकर शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में वर और वधू पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प के साथ आरोप-प्रत्यारोप के दौर शुरू हो गए। वधू पक्ष का आरोप था कि विकलांग होने की बात वर पक्ष ने छिपाई है। कुछ ही देर में विवाद तूल पकड़ने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी बीच वधू पक्ष से आधा दर्जन लाइसेंसी बंदूको से लैस युवक आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हा और उसके परिजनों समेत बारातियों को बंधक बनाते हुए कमरे में कैद कर दिया। दोनों पक्षों के कुछ बुजुर्गों ने बातचीत कर मामले को निपटाने का प्रयास किया। अंतत: दूल्हे के छोटे भाई गोलू को मंडप के नीचे बैठा कर विवाह की रस्में पूरी कराईं गईं। सोमवार को दोपहर बारात विदा की गई।



खौफ के साए में बारातियों ने गुजारे आठ घंटे
बांदा। बारात में शामिल होने आए आधा सैकड़ा से ज्यादा बाराती लगभग 8 घंटे तक बंदूकों के साय में रहे। बंदूक के साय में रखते हुए उन्हें नाश्ता और खाना खिलाया गया। बारातियों ने हर काम बंदूकों के साय में किया। पूरी रात बारातियों ने खौफ में गुजारी। दूल्हे के छोटे भाई के शादी को तैयार होने पर बारातियों और दूल्हे के परिजनों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed