{"_id":"57dc38014f1c1b0b32d47bd8","slug":"muslim-cleric-rahul-s-house-and-sought-blessings","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम धर्मगुरु के घर जाकर राहुल ने मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम धर्मगुरु के घर जाकर राहुल ने मांगा आशीर्वाद
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
मौलाना गाजी रब्बानी से सिर पर हाथ रखवाकर आशीर्वाद लेते राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। 1985 से यूपी में सत्ता से बेदखल कांग्रेस की वापसी के लिए छटपटा रहे राहुल गांधी इन दिनों धर्म गुरुओं की ड्योढ़ी पर माथा टेक रहे हैं। पिछले शुक्रवार को राहुल ने अयोध्या की हनुमानगढ़ी में मत्था टेका तो अगले शुक्रवार को बांदा में मशहूर मुस्लिम धर्मगुरु के आगे सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
चुनावी मौसम में यूपी की खाक छान रहे राहुल को शायद धार्मिक हस्तियों से काफी उम्मीदें नजर आ रही हैं। यही वजह है कि किसान यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने पिछले शुक्रवार (9 सितंबर) को अयोध्या में हनुमानगढ़ी में पूजापाठ किया। पुजारी से अपने माथे पर तिलक लगवाया। अगले शुक्रवार (16 सितंबर) को किसान यात्रा में बांदा आए राहुल गांधी ने सुन्नी मुसलमानों के खास धर्मगुरु मौलाना गाजी रब्बानी से उनके आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
राहुल ने मौलाना से अपने सिर पर हाथ रखवाया। कहा- हमें आशीर्वाद और दुआ दीजिए, ताकि हमें और हमारी पार्टी को सफलता मिले। मुल्क में अमन, चैन और सलामती भी मांगी। राहुल ने मौलाना से यह भी कहा कि आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। आशीर्वाद लेने आता रहूंगा। मौलाना ने राहुल के सिर पर पूरी मोहब्बत के साथ हाथ रखा और दुआ दी। लगभग 5 मिनट तक मुलाकात चली। इस दौरान मौलाना के परिजन शाहिद रब्बानी, मदरसा दारुल उलूम रब्बानियां मैनेजर राशिद मियां, डॉ.अबरार अहमद, डॉ.असरार अहमद, महमूद रब्बानी नजदीक बैठे रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल और कांग्रेस नेता संजीव अवस्थी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राहुल गांधी के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम में मौलाना मिलने या मदरसा जाने का कोई कार्यक्रम शामिल नहीं था। बल्कि महेश्वरी देवी चौराहे पर जाने का कार्यक्रम शामिल था। लेकिन ऐन मौके पर राहुल ने बेहद गुपचुप ढंग से मुस्लिम धर्मगुरु से मिलने की तैयारी कर ली। ‘अमर उजाला’ ने 15 सितंबर को प्रथम पृष्ठ पर खबर छापकर कहा था कि राहुल गांधी बांदा में मदरसों में जा सकते हैं।