फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mukhtar Ansari is lodged in Banda district jail: ED team came, court order handed over to jail

बांदा जिला कारागार में बंद है मुख्तार अंसारी: ईडी की टीम आई, जेल को सौंपा कोर्ट आदेश

Wed, 22 Sep 2021 09:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 22 Sep 2021 09:18 PM IST
सार

बांदा जेल मे बंद मुख्तार अंसारी से मनी लांड्रिंग केस में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय की टीम मुख्यालय पहुंच गई है। टीम के एक सदस्य ने जेल पहुंच कर मुख्तार से पूछताछ संबंधी अदालत का आदेश भी जेल अधिकारियों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari is lodged in Banda district jail: ED team came, court order handed over to jail
मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा के मंडल कारागार में निरुद्ध बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की टीम मुख्यालय आ गई है। ईडी टीम के एक सदस्य ने जेल अफसरों को अदालत का आदेश रिसीव करा दिया है।
विज्ञापन


हालांकि, जेल अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे। मुख्तार अंसारी पर जमीनों की हेराफेरी, अवैध कब्जे, धोखाधड़ी कर विधायक निधि निकालने के लखनऊ व मऊ में दो अलग-अलग मुकदमों को आधार बनाते हुए ईडी प्रयागराज इकाई ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


मुख्तार की अवैध संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, बांदा जेल में बंद मुख्तार से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तीन सदस्यीय टीम मुख्यालय आ गई है। किसी होटल में रुकने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि ईडी के एक सदस्य ने जेल अधिकारियों को अदालत का आदेश रिसीव करा दिया है। किसी भी समय ईडी के अधिकारी जेल जाकर मुख्तार से पूछताछ कर सकते हैं। हालांकि, कारागार अधीक्षक अरुण कुमार, जेलर प्रमोद कुमार इस बात से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed