फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MSc student dies under suspicious circumstances

एमएससी छात्र की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 20 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
MSc student dies under suspicious circumstances
नरैनी में पीएचसी में मृतक के परिजन। - फोटो : BANDA
नरैनी। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के धरमपुर थानांतर्गत पयारी गांव में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन लाठी-डंडों से पीटकर हत्या के बाद मुंह में जबरन जहरीली गोलियां डालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। आरोपियों में अपना दल के एक नेता और पुलिस उप निरीक्षक को भी शामिल बताया गया है। मृतक छतरपुर में एमएससी का छात्र था।
विज्ञापन

बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र की सीमा से जुड़े धरमपुर (एमपी) के थाना क्षेत्र के पयारी गांव का अंकित त्रिवेदी (21) पुत्र संतोष कुमार को बुधवार की सुबह करीब 5 बजे कालिंजर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव से कुछ लोग गंभीर हालत में एंबुलेंस में लादकर नरैनी सीएचसी लाए। यहां लावारिस छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद अंकित की मौत हो गई। मृतक के बाबा शिवऔतार त्रिवेदी ने बताया कि मंगलवार की शाम से अंकित लापता था। यह भी बताया कि तड़के करीब तीन बजे अंकित के चाचा मनोज के फोन पर कॉल आई थी कि बरियारपुर आ जाओ। नहीं तो गांव में आकर तुम्हें देख लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवऔतार ने बताया कि इस फोन के बाद वे सभी बरियारपुर आ रहे थे। रास्ते में कालिंजर थाना के उपनिरीक्षक उन्हें मिले और बताया कि अंकित को कुछ लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर मारा पीटा है। दरोगा ने कहा कि कोरोना की जांच के लिए अंकित को नरैनी सीएचसी भेजा गया है। उधर, परिजन नरैनी सीएचसी पहुंचे तो अंकित मृत मिला।
परिजनों ने आरोप लगाया कि अंकित की हत्या अपना दल युवा मोर्चा के एक नेता और कालिंजर के एक उप निरीक्षक की मिलीभगत से हुई है। शरीर पर चोट के निशान हैं। उधर, परिजनों ने बांदा में मेडिकल कालेज में पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव नहीं उठाने दिया गया।

उनकी मांग थी कि पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाए। अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने बताया कि दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी कराई गई है। घटनास्थल पर फोरेंसिंक टीम भेजी गई। अपर एसपी ने बताया कि तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी। मृतक का फोन लेकर कॉल डिटेल की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed