फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MR was under stress as girlfriend's marriage was fixed

प्रेमिका की शादी तय होने से तनाव में था एमआर, शराब भी पीने लगा

Sun, 29 May 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
MR was under stress as girlfriend's marriage was fixed
MR was under stress as girlfriend's marriage was fixed - फोटो : BANDA
बांदा। कमरे में तमंचे से गोली मारकर जान गंवाने वाले एमआर प्रखर मिश्रा के मामले में नया मोड़ आ गया है। पड़ोसियों के मुताबिक प्रखर लगभग पांच दिनों से काफी तनाव में था। वह शराब भी पीने लगा था। इसकी मुख्य वजह युवती की शादी तय होना बताया गया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। पड़ोसियों ने बताया कि प्रखर अपने साथ शादी के लिए दबाव डाल रहा था, मगर प्रेमिका ने इससे इनकार कर दिया था। पांच दिन पहले जिला अस्पताल परिसर में दोनों को बातचीत और फिर बाद नोकझोंक करते देखे जाने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन

मृतक पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी एमआर प्रखर मिश्रा कोतवाली नगर क्षेत्र के कटरा में किराये में रहता था। उसने शनिवार सुबह तमंचे से खुद को गोली मार ली थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन उसका शव अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव ले गए। इधर, कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद होने पर मृतक प्रखर के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी
मृतक के भाई शिखर ने कथित प्रेमिका और उसके तीन घरवालों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकाने और दबाव डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को आरोपियों की तलाश है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि नामजद युवती और उसके घरवालों की खोजबीन की जा रही है। घर में ताला पड़ा है। विवेचना बलखंडी नाका चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं और रहने का डाला जा रहा था दबाव
जानकार बताते हैं कि युवती के परिजन एमआर प्रखर पर लगातार कई दिनों से कमरा छोड़कर कहीं और जाने का दबाव डाल रहे थे। प्रखर ने मना कर दिया था। इस पर युवती के घरवालों और प्रखर के बीच नोकझोंक भी हुई थी। प्रखर ने मोहल्ला छोड़कर जाने से दो टूक इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed