{"_id":"696d316e08e0b261280dce6a","slug":"mp-meets-traders-assures-support-banda-news-c-212-1-bnd1007-139296-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: व्यापारियों से मिलीं सांसद, साथ देने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: व्यापारियों से मिलीं सांसद, साथ देने का आश्वासन
Mon, 19 Jan 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 11 अनशन स्थल पर व्यापारियों से बात करते पूर्व राज्यमंत्री। संवाद
बबेरू। मुख्य चौराहा के सुंदरीकरण और सड़क चौड़ीकरण से कई व्यापारियों का आशियाना उजड़ जाएगा। भाजपा सरकार लोगों के घर बसाने की जगह उजाड़ने का कार्य कर रही है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात व्यापारियों के क्रमिक अनशन के पांचवें दिन सांसद कृष्णा पटेल ने कही।
सांसद रविवार को अनशन स्थल पर पहुंचीं और व्यापारियों का हाल-चाल जाना। उन्होंने कहा कि कस्बे के मुख्य चौराहा का सुंदरीकरण व सड़क चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों के हितों का नुकसान किया जा रहा है। सरकार को व्यापारियों का दर्द समझना चाहिए। उनके आशियाने उजाड़ने से पहले बसाने की बात होनी चाहिए।
व्यापारियों ने चौराहा की गोलाई व सड़क की नाप कम करने की मांग रखी है, जिसे मानना चाहिए। इससे न सिर्फ चौराहा सुंदर होगा, बल्कि व्यापारियों को भी लाभ मिल सकेगा। कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा सदैव व्यापारियों के साथ खड़ी है। वहीं इस दौरान व्यापार संगठन के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, केके महंत, रमाशंकर यादव सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।