फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MP,medical,mela,government,doctor

सभी को स्वास्थ्य सेवाओं का मिले लाभ : सांसद

Sun, 07 Mar 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
MP,medical,mela,government,doctor
MP,medical,mela,government,doctor - फोटो : BANDA
बदौसा। पीएचसी में मुख्यमंत्री अरोग्य मेला में रविवार को सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर संवेदनशील है। समाज के हर तबके को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले यही इसका उद्देश्य है।
विज्ञापन

उन्होंने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि योजनाओं के विषय में चर्चा की। स्वास्थ्य अधिकारियों को शासन की मंशानुसार काम करने को कहा। सांसद ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर विवेक यादव, डॉ. अभिषेक सिंह यादव, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह सहित नरैनी सीएचसी की महिला चिकित्सक डॉ. संगीता राजपूत, डॉ. ज्योत्सना मिश्रा, डॉ. जीवन पटेल ने मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया।
विज्ञापन

मेले में 154 मरीजों को जांच और परामर्श देकर दवाओं का भी वितरण किया गया। मेले में सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, डॉ. सत्येंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि स्वदेश शिवहरे, शक्ति प्रताप सिंह तोमर आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
संस्कारों से धर्म परायण संतानों का जन्म
गिरवां। भूतेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पंडित राजेंद्र शास्त्री ने राजा परीक्षित के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि संस्कारों से ही अच्छी एवं धर्म परायण संतानों का जन्म होता है। आज कल के दूषित वातावरण में बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों का भी विकास करना चाहिए। तभी समाज की उन्नति और धर्म का प्रचार-प्रसार होगा। इस मौके पर मार्कंडेय तिवारी, अनिल मिश्रा, विवेक तिवारी, चुन्नू तिवारी, दीपू भइया, मोनू त्रिपाठी, मनोहर त्रिपाठी आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed