बांदा। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कालेज, महोखर में मंगलवार को सांसद आरके सिंह पटेल ने 68 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 19 को बैसाखी, पांच को कान की मशीन, आठ को व्हीलचेयर व 11 दिव्यांगों को हैंडस्टिक दी। कुल 111 दिव्यांग लाभान्वित हुए।
जिला विकास अधिकारी केके पांडेय ने दिव्यांगों को आवास, शौचालय व शादी विवाह योजना की जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव भारतेंदु प्रकाश गुप्ता, डा.जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि स्वदेश शिवहरे गोलू, सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी भूपेंद्र कुमार सिंह और विद्यालय प्रधाचार्य हरिश्चंद्र शुक्ला व प्रवक्ता जितेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।