फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Movement like JP against BJP governments

बांदा : भाजपा सरकारों के विरुद्ध जेपी जैसा हो आंदोलन

Sun, 11 Oct 2020 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Movement like JP against BJP governments
बांदा। सपा और प्रसपा ने अलग-अलग आयोजन कर लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती मनाई। सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय करन यादव ने कहा कि जय प्रकाश नारायण जी ने किसानों, छात्रों, युवाओं के हित में जोरदार आंदोलन किए।
विज्ञापन

उन्हें फर्जी मुकदमों में जेल भेजा गया। राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद और नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार के खिलाफ भी वैसा ही विरोध होना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, प्रदीप यादव, अशोक सिंह गौर, अशोक श्रीवास, भरतलाल दिवाकर, हनीफ अहमद, विदित त्रिपाठी, राकेश राजपूत, मुशीर अहमद फारुकी, कुदरत उल्ला खां, उर्मिला वर्मा, किरन यादव, अजय चौहान इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने कैंप कार्यालय में जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां ने जय प्रकाश नारायण को प्रख्यात समाजवादी विचारक और क्रांतिकारी बताया।

इस अवसर पर कई लोगों ने प्रसपा की सदस्यता ली। छोटेलाल यादव, मनोज सिंह, योगेंद्र विश्वकर्मा, बद्री प्रसाद यादव, आरिफ खां, रमाशंकर राजपूत, आशीष सोनकर, अंकित अंबेडकर, साजिद सौदागर, एजाज खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed