फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Motivated youth for voting and vaccine

मतदान और वैक्सीन के लिए युवाओं को किया प्रेरित

Tue, 08 Feb 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Motivated youth for voting and vaccine
जिला परिषद परिसर में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित छात्राएं। - फोटो : BANDA
बांदा। मतदाता और कोविड-19 जागरुकता के चल रहे अभियानों की श्रृंखला में नेहरू युवा केंद्र व स्वयंसेवी संस्थाओं के अलग-अलग हुए दो संयुक्त आयोजनों में युवाओं के अभिमुखीकरण (फिट इंडिया) के तहत प्रशिक्षण दिए गए।
विज्ञापन

खाईंपार स्थित मैरिज हाल में आयत प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में कोरोना वैक्सीन और मतदान के लिए प्रेरित किया गया। मेडिकल कालेज के डा.महताब ने छात्राओं को लेखन सामग्री संबंधी किट देकर सम्मानित किया। डा.अनीता सहित शोभा (वनांगना), सुधीर कुमार (राम जन्म कल्याण सेवा समिति), शबनम अंसारी (अनाविया प्रशिक्षण केंद्र), हिना खान (तक्षशिला कंप्यूटर सेंटर) आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

संचालन अमन यादव और व्यवस्था मोमिना एवं गुलफ्शां ने की। डाक्टरों ने सफाई, खानपान आदि पर जोर दिया। छात्र-छात्राओं को फोल्डर देकर सम्मानित किया गया। उधर, जिला पंचायत परिसर में नेहरू युवा केंद्र और अनाविया प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में मतदान और कोविड वैक्सीन के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अधिकारी कमल प्रसाद सिंह सहित रिजवान अली व मोहम्मद शमीम (रोटी बैंक सोसायटी), रवि अवस्थी (नेहरु युवा केंद्र), शबाना मंसूरी (गरीब सेवा समिति), मोहसिना सिद्दीकी (आयत सिलाई सेंटर), शुभम धुरिया (समाजसेवी), सुधीर कुमार दुबे (रामजन्म कल्याण समिति) सहित रोहित, हिना खान, शिवानी, हुमा सिद्दीकी, परवेज मंसूरी, अख्तर किरमानी सहित 80 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इन सभी को किट देकर सम्मानित किया गया।

छात्रा शिवानी को किट देकर सम्मानित करते मेडिकल कालेज के चिकित्सक डा.महताब।

छात्रा शिवानी को किट देकर सम्मानित करते मेडिकल कालेज के चिकित्सक डा.महताब। - फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed