फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mother strangles daughter in fear of misbehavior

बदचलनी की आशंका में मां ने बेटी को गला घोटा

Mon, 04 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mother strangles daughter in fear of misbehavior
अतर्रा/गिरवां। बदचलनी की आशंका में आपा खो बैठी मां ने 14 वर्षीय बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी। मां का कहना है कि उसने घटना को अकेले अंजाम दिया है। पुलिस ने चार दिन बाद मां की निशानदेही पर दफन शव को बरामद कर लिया। किशोरी के चचेरे भाई के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

घटना गिरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरहंड गांव की है। गांव के राममूरत सिंह नोएडा में नौकरी करते हैं। वह वहीं रहते हैं। पत्नी सरोज सिंह 14 वर्षीय बेटी शिल्पी और तीन अन्य छोटे बच्चों के साथ गांव में रहती है।
विज्ञापन

सोमवार (4 मई) को खुरहंड गांव निवासी और रिश्ते में राममूरत सिंह के भतीजे भवानी प्रताप सिंह ने गिरवां थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी चाची सरोज सिंह बदचलनी की आशंका पर अपनी बेटी को अक्सर मारती-पीटती थी। 30 अप्रैल को भी मां ने शिल्पी को काफी मारा-पीटा। उसके बाद से शिल्पी लापता है। भवानी सिंह ने आशंका जताई कि सरोज सिंह ने किसी के साथ मिलकर शिल्पी को मारकर गायब कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरवां थाना इंस्पेक्टर शशि कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी मां को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बेटी की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मां की निशानदेही पर शिल्पी का शव घर के बगल स्थित खंडहर से बरामद कर लिया है। शव को यहां दफनाया गया था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी मां ने बताया कि उसकी पुत्री एक दिन पूर्व कहीं लापता हो गई थी। लौटकर आई तो उससे नोकझोंक हुई। दोपहर को शिल्पी सो रही थी तभी उसने उसी के दुपट्टे से गले में फंदा कसकर हत्या कर दी।

भवानी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मां सरोज सिंह व एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध धारा 302 व 201 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा और अपर एसपी एलबीके पाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी मां से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed