फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mother-daughter attacked with ax to take away paddy

धान ले जाने के विरोध में मां-बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला

Mon, 02 Nov 2020 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter attacked with ax to take away paddy
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के पतरहा गांव में खानदानी ने कुल्हाड़ी से हमलाकर रामप्यारी (30) पत्नी स्वर्गीय कल्लू और उसकी मां रामकली (55) को घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल रामप्यारी ने बताया कि उसके पति की पांच साल पूर्व मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

हमलावर आरोपी चचिया ससुर उसकी डेढ़ बीघा जमीन और मकान पर कब्जा करना चाहता है। सोमवार को सुबह ताला तोड़कर जबरन धान की बोरियां ले जाना चाह रहा था। विरोध करने पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में फुफुंदी (बबेरू) गांव निवासी रोहित (25) पुत्र नरेंद्र को रविवार की रात दबंगों ने कुल्हाड़ी से वारकर लहूलुहान कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, सीमावर्ती हमीरपुर जनपद के लोधीपुर (बिवांर) गांव निवासी लक्ष्मी (24) पत्नी अरविंद को पड़ोसियों ने सोमवार को दोपहर लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। उसे बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed