फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mother and daughter were murdered in the greed of 35 bighas of land

35 बीघा जमीन के लिए मां-बेटी को उतारा मौत के घाट....

Sun, 19 Jun 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter were murdered in the greed of 35 bighas of land
बांदा। 35 बीघा जमीन के लालच में देवर और दामाद ने महिला और उसकी मां की कुल्हाड़ी से हत्या की थी। पुलिस ने जांच में मामला उजागर होने के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। दामाद ने सास पर कुल्हाड़ी से 10 और उसकी मां पर आठ वार किए थे।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव में शनिवार की दोपहर मालती (80) पत्नी स्व. नन्हू मिश्रा और उसकी पुत्री उर्मिला पांडेय (60) पत्नी स्व. नत्थू पांडेय की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। यहां उर्मिला के पुत्र कालीचरन ने बताया कि उसकी मां और नानी मालती के संयुक्त नाम पर 55 बीघा जमीन थी। मां ने लगभग 20 बीघा जमीन बेच डाली थी। इस समय 35 बीघा जमीन बची है। इस जमीन पर उसके बहनोई और चाचा की नजर थी। दोनों इसे हासिल करना चाहते थे। इसी लालच में दोनों ने उसकी मां और नानी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि कालीचरन की तहरीर पर हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। उर्मिला के दामाद रामनरेश और उसके देवर संतोष को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी की बरामदगी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी दामाद छह माह से ससुराल में ही पत्नी रानी के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के अंदर मिले खून के निशान
मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस और फोरेंसिक टीम को जांच के दौरान घर के अंदर खून के निशान मिले। इसी के चलते रामनरेश को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि घटनास्थल से सटे दूसरे कमरे में उर्मिला का दामाद रामनरेश सो रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सास पर करीब 10 और उसकी मां पर आठ वार किए हैं।
नत्थू की कई साल पहले हो गई थी मौत
नत्थू आपराधिक प्रवृत्ति का था करीब 25 साल पहले पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed