फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mother and Child , including three killed

जच्चा-बच्चा समेत तीन की मौत

Mon, 01 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 01 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mother and Child , including three killed

बांदा/बबेरू। मातृत्व सप्ताह में दो प्रसूताओं और एक

विज्ञापन
नवजात की मौत हो गई। इसमें से एक महिला में खून की कमी थी। परिजन खून की व्यवस्था नहीं कर पाए।

दूसरी महिला की मौत सही समय पर इलाज न मिलने से हुई है। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस समय न मिलने के कारण अस्पताल नहीं ले जा सके।

प्रसूताओं की दोहरी मौतों की घटना बबेरू क्षेत्र की है। मुरवल गांव की मीना देवी (28) पत्नी राजेंद्र बाबू को प्रसव के लिए रविवार को सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बबेरू में भर्ती कराया गया था।

दोपहर को पुत्र को जन्म देने के बाद दोनों की ही हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर बाद नवजात की मौत हो गई। परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी मीना की भी हालत बिगड़ गई। घर वाले से उसे रात में ही जिला अस्पताल लाए।

यहां उसका इलाज शुरू हुआ, लेकिन कुछ देर बाद मीना भी चल बसी। जिला अस्पताल में इमर्जेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. बलवीर के मुताबिक प्रसूता को बुखार व खून की कमी थी।

परिजन खून की व्यवस्था भी नहीं कर पाए। एक ही घर में दोहरी मौतों से मातम छा गया। परिजन मीना का शव लेकर गांव पहुंचे। मां और नवजात बेटे का अंतिम संस्कार किया गया।

दूसरी घटना मरका क्षेत्र के अरवारी गांव की है। यहां रामशरण कोटार्य की 30 वर्षीय पत्नी माया को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार की मध्य रात परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस देर तक नहीं पहुंची।

इस बीच दर्द से तड़प रही माया ने पुत्री को जन्म दिया। प्रसव के बाद ही माया ही हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस के अभाव में घर के लोग उसे प्राइवेट वाहन करके बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए।

यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति का आरोप है कि एंबुलेंस न आने से उसकी पत्नी को समय से इलाज नहीं मिला। माया का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उसकी पुत्री जीवित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed