फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mother Ambe worshiped in Kushmanda form on the fourth day

चौथे दिन कूष्मांडा रूप में पूजी गईं मां अंबे

Sun, 24 Sep 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sun, 24 Sep 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Mother Ambe worshiped in Kushmanda form on the fourth day
सट्टन तिराहा और डीएवी चौराहे पर पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन कूष्मांडा देवी की पूजा-अर्चना हुई। मंदिर तड़के से ही श्रद्धालुओं से गुलजार हो गए। उधर, सूरज ढलते ही जगह-जगह स्थापित किए गए प्रतिमा पंडाल जगमगा उठे। देर रात तक दर्शकों की आमदरफ्त रही। घरों में कन्या भोज का सिलसिला जा रहा। उधर, खत्रीपहाड़ के विंध्यवासिनी मंदिर भी भक्तों की भीड़ से आबाद रहा। शहर में काली देवी, महेश्वरी देवी, चौसठ जोगिनी (खाईंपार), सिंहवाहिनी (कटरा), कालका देवी (खुटला), मरही माता (नोनिया मोहाल), महामाई (मढ़िया नाका) आदि देवी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का जमघट शुरू हो जाता है। शाम होते ही पंडाल गुलजार हो जाते हैं। देर रात तक सड़कें दर्शनार्थियों से पटी रहती हैं। सबसे ज्यादा भीड़ महेश्वरी देवी चौराहा, कोतवाली रोड, काली देवी, डीएवी रोड, कैलाशपुरी व स्टेशन रोड में उमड़ रही हैं।

विज्ञापन

उधर, नवरात्र महोत्सव के चौथे दिन रविवार को खत्री पहाड़ में विराजमान विंध्यवासिनी देवी की पूजा के लिए हजारों की संख्या में भक्त उमड़े। उत्तर प्रदेश समेत मध्य प्रदेश, राजस्थान, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ तक से भक्त यहां पूजा-अर्चना करने पहुंचे। कन्याओं को खीर बांटकर दान-पुण्य किया। इसी तरह बबेरू की मढ़ी दाई मंदिर, बाकल की जोगिनी देवी, बेंदा (तिंदवारी) की कालका देवी, अतर्रा के गौराबाबा धाम और नरैनी के गुढ़ा कलां हनुमान मंदिर में भी भक्तों का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन




दावे झूठे, अव्यवस्थाओं का बोलबाला
बांदा (ब्यूरो)। अव्यवस्थाओं से दर्शनार्थियों को परेशानी हो रही है। देवी पंडालों के आसपास सुअरों का विचरण और गंदगी है। खाईंपार में कालिका देवी नवयुवक समाज पदाधिकारियों ने कहा कि पंडाल के आसपास दर्जनों सूअर मंडराते हैं। आवारा गाय व सांड़ दर्शनार्थियों को घायल करते हैं। मां काली देवी नवयुवक समाज, सट्टन चौराहा के अध्यक्ष आनंद ने बताया कि दर्शन-पूजन के समय यहां भीषण जाम लगता है। सिपाहियों की मौजूदगी में ही दर्जनों टेंपो व प्राइवेट वाहनों की यहां धमाचौकड़ी रहती है। नवचेतना बाल समाज, बलखंडी नाका अध्यक्ष चुन्नू सैनी ने बताया कि सुअरों के झुंड परेशानी बढ़ा रहे हैं। कालूकुआं में वैष्णव देवी बाल समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि शाम होते ही बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो जाती है। अंधेरे में महिलाएं घर से बाहर निकलने में कतराती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed