फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   More people came in support of the fast

अनशन के समर्थन में आए और लोग

Wed, 29 Jul 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
More people came in support of the fast
बबेरू। पखरौली गांव में बिजली संकट के मुद्दे पर सब स्टेशन में किसानों का आमरण अनशन जारी है। समाजसेवी मनीष पटेल व किसान जीपी यादव (पूर्व सूबेदार) भी समर्थन में आ गए।
विज्ञापन

समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक और महानंद पटेल ने बताया कि बिजली विभाग कई महीनों से अनसुनी कर रहा है। अरुण कुमार पटेल ने कहा कि जब तक विभाग मांगें नहीं मानेगा तब तक हर किसान व समाजसेवी इस आंदोलन के समर्थन में डटे रहेंगे। अनशनकारियों ने बताया कि पखरौली पावर हाउस में तीन साल से लगातार समस्या आ रही है।
विज्ञापन

कई बार जनप्रतिनिधियों व उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम से भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन किसानों की समस्या का समाधान अब तक नहीं किया गया। किसान एक सप्ताह से क्रमिक अनशन कर रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। इस पर मंगलवार से आमरण अनशन शुरू दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन को समर्थन देने वालों में महानंद सिंह पटेल, जीतू, बच्चन सिंह, राजाभैया, रोहित, धीरेंद्र सिंह, अभिषेक नारायण, रविप्रकाश, पुष्पेंद्र , मुकेश पटेल, पवन, रामलखन, सुरेश, प्रेमचंद, चंद्रशेखर, मइयादीन यादव, रामदास, शिवकरन तिवारी, शिवसागर यादव भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed