{"_id":"582f42a54f1c1b39298ffe6d","slug":"model-presented-on-solar-energy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा पर पेश किए आकर्षक माडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा पर पेश किए आकर्षक माडल
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
बड़ोखर बुजुर्ग गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ोखर बुजुर्ग (बांदा)। महुआ बीआरसी में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय, शिवहद की छात्रा राधा ने अग्निसूचक यंत्र का मॉडल प्रस्तुत किया। हुसैनपुर के छात्रों ने ऊर्जा संयंत्र पर प्रोजेक्ट व शेरपुर के छात्रों ने सोलर लाइट के प्रोजेक्ट तैयार कर दिखाए। माधौपुर के छात्र-छात्राओं ने चुंबकीयकरण संयंत्र बनाकर दिखाया।
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय, रिसौरा के छात्रों ने दिवारी नृत्य किया और मानव श्रृंखला बनाई। कस्तूरबा गांधी की छात्राओं ने जूडो-कराटे का प्रदर्शन किया। डायट प्राचार्य डॉ.आदर्श कुमार त्रिपाठी ने प्रदर्शनी व माडलों का अवलोकन किया। नि:शुल्क शिक्षा, पुस्तकें भोजन आदि के बारे में बताया गया। नेहरू युवा केंद्र जिला प्रभारी स्मिता द्विवेदी ने ‘बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की जानकारी दी। बालीबाल प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
शिक्षिकाओं ने आकर्षक रंगोली सजाई। बीईओ शिवऔतार, जय किशोर दीक्षित, डॉ.सौरभ आर्य, राजकुमार पांडेय, प्रदीप श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, रफी अहमद, रामसेवक प्रजापति, निर्मला शुक्ला, सपना नामदेव, नीलम गोस्वामी, रियांशी गोस्वामी, सत्यप्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन