फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Missing woman's body found hanging

Banda News: लापता महिला का शव फंदे से लटका मिला

Sat, 04 Nov 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 04 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Missing woman's body found hanging
बांदा/बबेरू। तीन दिन से लापता विवाहिता का शव आम के पेड़ से फंदे से लटका मिला। परिजनों ने ससुरालियों के उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर खुदकुशी करने की बात कही है। वर्तमान में वह अपने मायके पर रह रही थी।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवइया गांव निवासी संतोषी (22) का शव उसके पिता जसपाल के खेत में लगे आम के पेड़ से साड़ी के फंदे से लटका मिला। शव से दुर्गंध आने पर गुरुवार की शाम खेत में काम कर रहे पिता व मां ने देखा तो जानकारी हो सकी। पिता जसपाल ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी तीन साल पहले बिसंडा थाना क्षेत्र के दुरई गांव निवासी श्रीचंद्र के साथ की थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से ससुराली उसकी पुत्री को सही तरीके से नहीं रख रहे थे। पति उसके साथ मारपीट करता था। छह माह पहले वह उसे मायके में छोड़ गए थे। तब से संतोषी उसके घर में रह रही थी। इससे वह अक्सर परेशान रहती थी। 30 अक्तूबर को जब वह खेत पर थे तो वह दोपहर बाद घर से निकलकर चली गई थी। गुरुवार की शाम जब वह खेत गया तो वहां दुर्गंध आने पर उसने आम के पेड़ पर चढ़कर देखा तो उसकी पुत्री का शव लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर खुदकुशी की बात कही है। बताया कि मृतका चार बहन और दो भाइयों में दूसरे नंबर की थी। उसके बच्चे नहीं थे। पति श्रीचंद्र दुरई गांव में खेती किसानी करता है। बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed