फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Missing woman's body found

मृत मिली महिला, पास में तड़पता अधेड़

Thu, 21 May 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 21 May 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन

बीते 12 दिन से लापता अधेड़ महिला और उसका पड़ोसी अधेड़ व्यक्ति गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे बेसुध हालत में पड़े मिले। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अधेड़ व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों के एक साथ लापता होने और एक साथ इस हालत में पहुंचने पर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस को दोनों ही परिवारों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। न ही कोई आरोप लगाया गया।

विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बा निवासी कोदिया कोटार्य (40) पत्नी हरिप्रसाद बीते नौ मई की रात से लापता थी। इसी दिन महिला के पड़ोस में रहने वाला बच्चा कुशवाहा (42) भी कहीं चला गया। महिला पांच बच्चों की मां थी, जबकि बच्चा अविवाहित है। दोनों के एक साथ घर से गायब होने के बाद कस्बे में तरह तरह की चर्चाएं होने लगीं।
विज्ञापन


बीते 12 दिन से दोनों के घर वाले अलग अलग स्थानों पर दोनों की तलाश कर रहे थे। लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह गांव के ही कुछ लोग खेतों की तरफ गए तो गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कोरिहा पुरवा के पास पेड़ के नीचे कोदिया मृत अवस्था में पड़ी मिली, जबकि नजदीक में ही बच्चा कुशवाहा पड़ा तड़प रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के मुंह से झाग निकला हुआ था। लोगों को समझने में देर न लगी कि दोनों ने जहर खाया है या किसी ने खिलाकर मार दिया। गांवों वालों ने तुंरत दोनों के घरवालों और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने बच्चा कुशवाहा को अतर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

वहां उसकी गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, कोदिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोदिया की दो बेटियां हैं। इनमें से एक विवाह योग्य है जबकि एक लड़की और एक लड़का नाबालिग हैं। कोदिया का पति मजदूरी करता है, जबकि बच्चा कुशवाहा बेरोजगार था।


कभी कभार मजदूरी करने चला जाता था। ओरन चौकी इंचार्ज राकेश पाल ने बताया कि दोनों ही परिवारों की ओर से कोई तहरीर या शक जाहिर नहीं किया गया है। हालांकि दोनों के परिवारों ने माना कि इनके बीच प्रेम प्रसंग था। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed