{"_id":"60d36b908ebc3e29ec2ac68c","slug":"missing-teenager-s-body-found-in-yamuna-river-banda-news-knp6360102167","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता किशोर का शव यमुना नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लापता किशोर का शव यमुना नदी में मिला
विज्ञापन
Missing teenager's body found in Yamuna river
- फोटो : BANDA
चिल्ला। घर से एक दिन पहले निकले लापता किशोर का शव यमुना नदी में मिला। घाट में कपड़े मिलने पर परिजनों ने नदी में डूबने की आशंका जताई थी। लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव निकाल लिया।
थाना क्षेत्र में चिल्ला कस्बा निवासी दीपू सोनी (16) पुत्र भाईचंद्र सोनी मंगलवार की दोपहर घर से खेलने के लिए निकला था। देर शाम तक वापस घर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन पता नहीं लगा। बुधवार को कुछ चरवाहों ने नदी किनारे कपड़े, चप्पल व बेल्ट मिलने की जानकारी परिजनों को दी।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नदी में डूबने की आशंका पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। देर शाम गोताखोरों ने उसका शव नदी में ढूंढ निकाला। निरीक्षक सत्यदेव गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया नहाते समय यमुना नदी में डूबने से मौत प्रतीत हो रही है। भाई दिलीप ने बताया कि पिता की मृत्यु काफी दिन पहले हो चुकी है।