फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Missing boy's body found floating in pond, murder suspected

Banda News: तालाब में उतराता मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 14 Mar 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 14 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Missing boy's body found floating in pond, murder suspected
फोटो - 34 मेराज। फाइल फोटो
कालिंजर। घर से लापता सात वर्षीय बालक का शव तीसरे दिन बाद तालाब में पड़ा मिला। वहीं उसके कपड़े घटनास्थल से काफी दूर मिले। घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के सढ़ा गांव निवासी बशीर अहमद का सात वर्षीय पुत्र 11 मार्च की शाम करीब छह बजे घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

बाद में पिता ने थाने में सूचना देकर मदद की गुहार लगाई। वहीं परिजन व ग्रामीण रातभर बच्चे की तलाश करते रहे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित तालाब में एक बालक का शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। परिजन भी वहां पहुंचे और शव की पहचान मेराज के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बालक के कपड़े तालाब से कुछ दूरी पर अलग पड़े मिले, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मृतक मेराज पांच भाई व दो बहन थे, जिसमें बड़े भाई की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। तीसरे नंबर के बेटे मेराज के पिता कृषि कार्य से जीवन यापन करते हैं। थानाप्रभारी सुखराम सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed