{"_id":"60d226088ebc3e2cd30047e2","slug":"missing-boy-s-body-found-in-chandrawal-river-banda-news-knp6358187109","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बालक का शव चंद्रावल नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बालक का शव चंद्रावल नदी में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता बालक का शव चंद्रावल नदी में मिला
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव में घर के बाहर खेलते समय लापता हो गए छह वर्षीय बालक का शव चंद्रावल नदी में मिला। परिजनों ने हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जताई है। उसके मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
अमारा गांव निवासी दिलीप सिंह का पुत्र शिवराज उर्फ भूरा सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे चरवाहों ने चंद्रावल नदी में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इसी बीच परिजन भी वहां पहुंच गए। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। भाई प्रद्युम्न सिंह ने आरोप लगाया कि भूरा की अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई। शव नदी में फेंक दिया गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार का कहना है कि फौरी जांच में नदी में डूबने से मौत प्रतीत हो रही है। फिर भी हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। (संवाद)