फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Missing boy raped and murdered, body dumped in mustard field

Banda News: लापता बालक की कुकर्म के बाद हत्या, सरसों के खेत में फेंका शव

Sun, 08 Feb 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 08 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Missing boy raped and murdered, body dumped in mustard field
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन से लापता 11 वर्षीय बालक की कुकर्म के बाद कर शव सरसों के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों के पर घटना को अंजाम देने का शक जताया है।
विज्ञापन


बबेरू थाना के एक गांव का एक बालक दो फरवरी को अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने पहले अपने स्तर से उसकी तलाश की लेकिन जब कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो बबेरू कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बालक कुछ दिनों से गलत संगत में था और गांव में ही एक घर से करीब तीन हजार रुपये की चोरी की बात भी प्रकाश में आई थी। इसी को लेकर घर में उसे डांट-फटकार भी लगी थी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने सरसों के खेत में एक बच्चे का शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को दी गई। शव की हालत काफी खराब थी और प्रथम दृष्टया मौत कई दिन पहले होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की दोनों बहनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई के साथ कुकर्म किया गया है और उसके निजी अंग को भी क्षत-विक्षत किया गया है। पिता ने बताया कि बेटे के शव के मुंह अंदर बरसीम घुसी थी और गले में भी दबाने के निशान मिले हैं । जिससे यह प्रतीत होता है कि दुष्कर्म के बाद ही मुंह में चारा भरकर उसकी हत्या की गई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और परिजन दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि शव अत्यधिक सड़-गल चुका है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट अनुमान फिलहाल नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा कि कुकर्म और हत्या से जुड़े आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों की टीम को इस मुद्दे पर विशेष रूप से जांच करने की बात लिखी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, पोस्टमार्टम रविवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed