फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mines closed due to non-payment of royalty, illegal mining in rivers

बांदा: रॉयल्टी न देने से खदानें बंद, नदियों में अवैध खनन

Wed, 04 Nov 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mines closed due to non-payment of royalty, illegal mining in rivers
बागै नदी की जलधारा में खनन करती पोकलैंड। - फोटो : BANDA
बांदा। खदानों में खनन पर लगी रोक हटने के एक माह बाद भी पट्टाधारकों ने खनन चालू करने के लिए खनिज विभाग में पैसा और एनओसी नहीं जमा नहीं की। इस कारण खनिज विभाग के अभिलेखों में अधिकांश खदानें बंद हैं। उधर, दूसरी तरफ अवैध खनन का कारोबार दिन-रात बड़े पैमाने पर हो रहा है।
विज्ञापन

इसकी बानगी रंज और बागै नदियां हैं। रंज नदी में जलधारा रोककर नदी के आरपार बनाए रास्ते से अवैध खनन से निकाली गई बालू के ट्रैक्टर दौड़ रहे हैं। बागै नदी की जलधारा में पोकलैंड और लिफ्टर मशीनें उतारकर तलहटी से खनन हो रहा है। अवैध खनन से हर दिन लाखों रुपये के राजस्व की क्षति हो रही है।
विज्ञापन

नरैनी संवाद के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के बरकोला कलां और गोपरा गांव के मध्य रंज नदी की जलधारा रोककर बालू माफिया ने आरपार रास्ता बना लिया है। इसमें बालू भरे ट्रैक्टर निकाले जा रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि रात में लगभग 50 ट्रैक्टर पूरी रात बालू ढोते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के बाहर बालू का भंडारण तथा ट्रकों की लोडिंग कराई जाती है। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार पुलिस और लेखपाल को सूचना दी जा चुकी है, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुल बनाने से नदी की जलधारा बाधित हो रही है। पानी का प्रवाह आगे नहीं बढ़ पा रहा है। एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। तहसील अधिकारियों को भेजकर जांच कराएंगी।
उधर, अतर्रा तहसील के महुटा और बरकतपुर गांवों में बागै नदी की जलधारा में पोकलैंड और लिफ्टर मशीनें लगाकर खनन किया जा रहा है। नदी की तलहटी पर खनन होने से गहराई बढ़ रही है। इससे आसपास के गांवों के बच्चों के डूबने का खतरा बढ़ेगा। नदी का अस्तित्व भी खतरे में है।

इस मुद्दे पर बुंदेलखंड किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बुधवार को डीएम को संबोधित पत्र कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह को सौंपते हुए कहा है कि पर्यावरण को भी क्षति पहुंच रही है। कहा कि पूरे बुंदेलखंड में अवैध खनन की पराकाष्ठा है। ज्ञापन देने वालों में यूनियन अध्यक्ष विमल शर्मा सहित श्रवण कुमार, दिनेश निरंजन, श्रीकांत मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed