{"_id":"57f548914f1c1b940a270815","slug":"millions-of-short-circuit-goods-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लाखों का सामान राख
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
दोहतरा गांव में आग से जला मकान।
- फोटो : अमर उजाला
पलरा। दोहतरा गांव में मंगलवार की रात कल्लू पुत्र लाले के घर आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घर में सो रहे सदस्यों ने भागकर जान बचाई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गृहस्वामी का कहना है कि आधी रात के बाद टीवी के धमाके के साथ फटने की आवाज से नींद खुल गई। देखा कि कमरे में रखा सामान धू-धूकर जल रहा था। पांच कुंतल गेहूं और जेवरात भी जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवार शोक में डूबा। आग की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन