{"_id":"5ef63c4e8ebc3e43082be03d","slug":"migrants-are-committing-suicide-due-to-government-s-ignorance-banda-news-knp5677934178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की नासमझी से प्रवासी कर रहे आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की नासमझी से प्रवासी कर रहे आत्महत्या
विज्ञापन
मीडिया वार्ता में जानकारी देते कांग्रेस के जोनल प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष।
- फोटो : BANDA
बांदा। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष/जोनल प्रभारी वीरेंद्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा सरकार की नासमझी के चलते प्रवासी मजदूर काम के अभाव में मौत को गले लगाने के लिए मजबूर हैं।
शुक्रवार को यहां नवाब टैंक डाक बंगले में मीडिया से बातचीत में कहा है कि महामारी के दौरान कांग्रेस ने जरूरतमंदों को सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी राशन किटें और भोजन, नाश्ता, सैनिटाइजर, मॉस्क आदि वितरित किए। पेट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि पर कहा कि जब खाड़ी देशों में कच्चा तेल कौड़ियों मोल मिल रहा है तब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
डीजल की कीमत सदैव पेट्रोल से कम रहती थी। अब आगे हो गई। जिसकी वजह से ट्रक मालिकों ने मालभाड़ा 20 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। किसानों को ट्रैक्टर चालन मुश्किल पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, पीसीसी सदस्य मुमताज अली, सीमा खान, शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, शिवाकांत तिवारी, जितेंद्र सोनकर, रामहित निषाद आदि मौजूद रहे।